Search

 
 
 

रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.52 लाख लाभार्थियों को DBT से भुगतान

रांची में सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर लाभुकों को राहत पहुंचाते हुए मार्च 2026 तक की पेंशन राशि जारी कर दिया है. जिला प्रशासन ने यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा है.
 
  • वंचितों को आधार लिंक और सत्यापन का निर्देश

Ranchi: रांची में सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर लाभुकों को राहत पहुंचाते हुए मार्च 2026 तक की पेंशन राशि जारी कर दिया है. जिला प्रशासन ने यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा है. 


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य संपोषित इस योजना के तहत रांची जिले में कुल 2,52,330 लाभार्थियों को पेंशन की राशि ट्रांसफर की गई है. DBT प्रणाली के उपयोग से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही और समय पर राशि लाभुकों तक पहुंचाई जा सकी.

 


हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ लाभार्थियों के खातों में अब तक राशि नहीं पहुंच पाई है. इसके पीछे मुख्य कारण आधार लिंक का अभाव बताया गया है. जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपने खाते में आधार लिंक कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की भुगतान बाधा न हो.


इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों के लिए भौतिक सत्यापन को भी अनिवार्य बताया है. लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में जाकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें. इससे यह सुनिश्चित होगा कि उन्हें आगे भी बिना किसी रुकावट के पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिलता रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही