Search

 
 
 

झारखंड में पांचवे चरण के नामांकन के अंतिम दिन 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 
Ranchi : शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में कुल 41 नॉमिनेशन हुए. वहीं गांडेय उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए जानकारी दी. झारखंड में पांचवे चरण के नॉमिनेशन के अंतिम दिन 26 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. अब तक पांचवे चरण में कुल 172 नामांकन फॉर्म जमा हुए. जिसमें 68 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. जिसमें चतरा से 31, हजारीबाग से 19 और कोडरमा से 18 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण के स्क्रूटनी की तिथि 4 मई है और नाम वापसी की अंतिम तारीख 6 मई है. 6 मई के बाद ही पांचवे चरण में कितने प्रत्याशी हैं, वो साफ हो पाएगा. इसे भी पढ़ें -रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-fire-broke-out-in-two-shops-due-to-short-circuit-loss-worth-lakhs/">रामगढ़

: शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

छठे चरण के लिए 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

छठे चरण के लिए शुक्रवार को झारखंड से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. गिरिडीह से 3, धनबाद से 4, रांची से 4 और जमशेदपुर से 4 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. अब तक छठे चरण में गिरिडीह में 8 धनबाद में 12 ,रांची में 10 व जमशेदपुर में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. वहीं गांडेय उपचुनाव के लिए अब तक 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. नामांकन के अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने फॉर्म भरा. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-will-get-relief-from-heat-weather-will-change-from-may-6-possibility-of-rain/">झारखंड

में गर्मी से मिलेगी राहत, 6 मई से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही