Search

 
 
 

जहरीली शराब से 26 मौतें, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश को देश की सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार करार दिया

National  News :   राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश  की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने राज्य में घटी कई त्रासद घटनाओं का जिक्र किया है. उन्होंने  कुछ समय पूर्व इंदौर में दूषित पानी पीने से कई मासूमों की मौत सहित पिछले साल जहरीली कफ सिरप पीने के कारण हुई छोटे बच्चों की मौतौं का हवाला दिया है.
 
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

 National  News :    मध्य प्रदेश के सागर में हाल ही में जहरीली शराब पीकर कई लोगों की मौत हो गयी है. इस कारण राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया है. कांग्रेस मोहन यादव सरकार पर हमलावर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश को देश की सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार   करार देते हुए कहा कि यहां शासन’ नाम की कोई चीज ही नहीं बची है.

 

 
 राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश  की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने राज्य में घटी कई त्रासद घटनाओं का जिक्र किया है. उन्होंने  कुछ समय पूर्व इंदौर में दूषित पानी पीने से कई मासूमों की मौत सहित पिछले साल जहरीली कफ सिरप पीने के कारण हुई छोटे बच्चों की मौतौं का हवाला दिया है.  

 

 

राहुल गांधी ने ऐसे हादसों पर अपनाये जाने वाले सरकारी ढर्रे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पूरा मध्य प्रदेश जानता है कि  आगे क्या होने वाला है. कहा कि कुछ  लोग गिरफ्तार किये जायेंगे,  कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच बैठायी जायेगी.

 

राहुल गांधी ने  इसे बस नाममात्र की खानापूर्ति बताया. पूछा कि    20 सालों से अधिक समय से राज्य में भाजपा सरकार काबिज है, लेकिन हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे.

 
 
राहुल गांधी ने इन सभी मौतों की निष्पक्ष जांच किये जाने की मांगी कि जिससे  पूरी सच्चाई जनता के सामने आजाये. कहा कि सिर्फ छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश न हो. 

 

दरअसल सागर जिले के नौराज, बराज, बरौदिया, बंडा तहसील के घूघर सहित आसपास के गांवों में  लोगों ने अवैध रूप से बिक रही सस्ती देसी शराब का सेवन किया था. शराब पीने के कुछ ही समय बाद लोग उल्टी-दस्त करने लगे. लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन 26 लोगों की मौत हो गयी है.  130 से ज्यादा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही