International News : रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने BRICS में भारत की अध्यक्षता और उसके दौरान हुए नतीजों की सराहना करते हुए कहा, रूस BRICS सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है.बताया कि BRICS देशों के साथ रूस के 90 फीसदी भुगतान नेशनल करेंसी में हो रहा है, डॉलर में नहीं.
पेस्कोव ने यह बात साफ की कि इसका मकसद डीडॉलराइजेशन नहीं है, हालांकि कहा कि कुछ देश अपनी नेशनल करेंसी का इस्तेमाल विदेश नीति के एक टूल के तौर पर कर रहे हैं. उनका इशारा अम्रेरिका की ओर था.
पेस्कोव ने कहा कि BRICS सुरक्षा के मोर्चे पर सहयोग का मैकेनिज्म विकसित कर रहा है. ड्रग्स और नशीले पदार्थों से निपटने के साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में यह मैकेनिज्म शामिल है. पेस्कोव ने भारत को रूस का रणनीतिक साझेदार करार देते हुए कहा, दोनों देश अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं. अहम बात कही कि भारत के साथ ज्यादातर भुगतान नेशनल करेंसी में किये जा रहे हैं.
यूक्रेन जंग पर बात करते हुए पेस्कोव ने कहा हम इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. हम शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है. हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका, ब्रिटेन और दूसरे यूरोपीय देश रूस को हटाने के लिए तख्तापलट की साजिश करते रहे हैं.
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्ध खत्म कराने की कोशिशों का भी स्वागत किया. साथ ही पेस्कोव ने आरोप लगाया कि कुछ यूरोपीय देश यूक्रेन को रूस की रणनीतिक हार के लिए उकसा रहे हैं. लेकिन रूस इसे हरगिज होने नहीं देगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

