Search

 
 
 

Jamshedpur News: जमशेदपुर में एक साथ बदले 26 पुलिस अफसर, कई थानों की कमान नए हाथों में

Jamshedpur News: नई व्यवस्था में आजादनगर, सोनारी, गोलमुरी, परसुडीह, घाटशिला, मानगो समेत कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी बदली गयी है. इसके साथ ही साइबर अपराध थाना, यातायात और पुलिस केंद्र में भी अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गयी है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस महकमे के स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. जिले के 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर को नई जिम्मेदारी दी गयी है. एसएसपी की ओर से जारी आदेश के बाद अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए कई थानों में नए प्रभारी की तैनाती की गयी है. यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

नई व्यवस्था में आजादनगर, सोनारी, गोलमुरी, परसुडीह, घाटशिला, मानगो समेत कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी बदली गयी है. इसके साथ ही साइबर अपराध थाना, यातायात और पुलिस केंद्र में भी अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गयी है.

 

इंस्पेक्टर स्तर पर चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर, मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना, संजय सुमन को सोनारी और प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है. राजेन्द्र मुंडा को परसुडीह, भूषण कुमार को घाटशिला और बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना की जिम्मेदारी मिली है.

 

इसी तरह अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना, शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना और अजय कुमार को घाटशिला अंचल में अंचल निरीक्षक के पद पर भेजा गया है.

 

सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी व्यापक बदलाव हुआ है. शंकर कुशवाहा और सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना में पदस्थापित किया गया है. रवि होनाहागा को बहरागोड़ा, कुमार इन्द्रेश को बरसोल, पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर और धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है.

 

अमित कुमार चौधरी को कोवाली, करमपाल भगत को मुसाबनी और अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना की कमान दी गयी है. वहीं अभिषेक कुमार-1 और अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना, अशोक कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी, मुकेश साव को साकची थाना और पंचम तिग्गा को कदमा थाना में पदस्थापित किया गया है.

 

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद जिले के कई थानों में पुलिसिंग की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के हाथ में होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही