Search

 
 
 

मेक्सिको में बस दुर्घटना, 27 की मौत, दक्षिण अफ्रीका में गैस रिसाव से 24 मरे

 
Mexico : दक्षिणी मेक्सिको में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 27 लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. इस हादसे में 20 अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है.  जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. गृह मंत्री जेसस रोमेरो ने बताया कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया. जिससे बस सड़क से फिसलकर 75 फुट गहरी खाई में जा गिरी.  यह हादसा बुधवार को दक्षिणी राज्य ओक्साका के मिक्सटेका में हुआ. (पढ़ें, शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-supriya-leave-for-delhi-ncp-national-executive-meeting-here-today/">शरद

पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली रवाना, आज यहां एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक)

दक्षिण अफ्रीका में गैस रिसाव से तीन बच्चों सहित 16 लोगों की मौत

Johannesburg :  दक्षिण अफ्रीका में भी सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव होने से तीन बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गयी. यह हादसा जोहानिसबर्ग के पूर्वी इलाके में बोक्सबर्ग शहर में एक बस्ती में हुआ है. आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता विलियम नतलाडी ने बताया कि एंजेलो बस्ती में एक झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण यह हादसा हुआ. हालंकि अब रिसाव बंद हो गया है और बचाव कर्मी घटनास्थल पर हताहतों की तलाश कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कुख्यात">https://lagatar.in/notorious-criminal-vikram-singh-arrested-from-chhapra-police-was-searching-for-four-years/">कुख्यात

अपराधी विक्रम सिंह छपरा से गिरफ्तार, चार साल से पुलिस को थी तलाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही