Search

 
 
 

कुख्यात अपराधी विक्रम सिंह छपरा से गिरफ्तार, चार साल से पुलिस को थी तलाश

 
Gopalganj : जिले के टॉप 10 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में शामिल अपराधी विक्रम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार छपरा के सारण से कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने विक्रम सिंहकी निशानदेही पर नागालैंड निर्मित अवैध रायफल और गोली भी बरामद किये हैं. (पढ़ें, शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-supriya-leave-for-delhi-ncp-national-executive-meeting-here-today/">शरद

पवार, सुप्रिया दिल्ली रवाना, आज यहां एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक)

विक्रम सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज

बता दें कि विक्रम सिंह कुख्यात विजय सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है. विजयीपुर थाने के सारूपाई टोला खापे के रहनेवाले विक्रम सिंह पर रंगदारी, लूट और ऑर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. टॉप-टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल विक्रम सिंह की पुलिस को पिछले चार साल से तलाश थी. इसे भी पढ़ें : कुख्यात">https://lagatar.in/notorious-criminal-vikram-singh-arrested-from-chhapra-police-was-searching-for-four-years/">कुख्यात

अपराधी विक्रम सिंह छपरा से गिरफ्तार, चार साल से पुलिस को थी तलाश

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विक्रम सिंह छपरा के परसा थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाने पहुंचा है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआइयू (जिला आसूचना इकाई), एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और विजयीपुर थाने की पुलिस ने कुख्यात विक्रम सिंह को छपरा के सारण से गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि विजय सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक घर पर छापेमारी की और अवैध हथियार बरामद किये. एसपी ने बताया कि इसके पहले 27 मार्च को पुलिस ने विक्रम सिंह के एक सहयोगी विशाल साह उर्फ विशाल खटिक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसे भी पढ़ें : 200">https://lagatar.in/200-crore-dues-25-thousand-pds-shopkeepers-did-not-get-commission-for-17-months/">200

करोड़ बकायाः 25 हजार PDS दुकानदार, 17 माह का नहीं मिला कमिशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही