Search

 
 
 

राशन डीलर के खिलाफ 270 लाभुकों ने पांच माह से राशन नहीं देने का लगाया आरोप

 
Chaibasa : पांच माह से राशन नहीं देने को लेकर नूरदा के 270 कार्डधारी डीलर ज्योति सिंकू के खिलाफ नाराज हैं. राशन दुकान के सामने सभी ने विरोध किया. कार्डधारियों ने डीलर से वितरण का हिसाब किया तो दुकानदार कोई जबाव नहीं दे सकी. नूरदा के 270 कार्डधारियों ने डीलर पर आरोप लगाया कि सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर व जनवरी माह का राशन नहीं दिया है. नवंबर में कुछ कार्डधारी को राशन दिया गया है. लेकिन इसमें भी कार्डधारियों को राशन दिए बिना ही कार्ड व रजिस्टर में चढ़ा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-sdo-instructed-to-complete-100-petrol-subsidy-and-vaccination-work/">चाकुलिया

: एसडीओ ने पेट्रोल सब्सिडी व वैक्सीनेशन कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का दिया निर्देश
डीलर राशन वितरण के बारे में गांव को जानकारी नहीं देता है. ग्रामीण किसी तरह से जानकरी मिलने पर राशन लेने जाते हैं. इसमें भी वितरण के दिन अगर राशन दुकान नहीं पहुंचे तो दूसरे दिन आपके नाम का राशन खत्म हो जाता है. कुछ कार्डधारियों को कम राशन देकर पैसा पूरा लिया जाता है. डीलर को दुकान के कुल आवंटन के बारे में नहीं पता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही