Search

झारखंड में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह में अहम भूमिका निभा रहे हैं बिहार, छत्तीसगढ़ व बंगाल के 28 अपराधी

Saurav Singh Ranchi : झारखंड में सक्रिय संगठित अपराधिक गिरोह में बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल के 28 अपराधी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ये सभी अपराधी अखिलेश सिंह, अमन साहू, अमन सिंह, प्रिंस खान, अमन श्रीवास्तव और भोला पांडेय गिरोह से जुड़े हुए हैं. इनमें से सबसे अधिक अमन साहू और अखिलेश सिंह गिरोह में दूसरे राज्य के अपराधी जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-passing-of-womens-reservation-bill-in-lok-sabha-is-golden-moment-of-parliamentary-democracy/">पीएम

मोदी ने कहा, लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होना संसदीय लोकतंत्र का स्वर्णिम पल

जानें किस गैंग में सक्रिय हैं तीन राज्यों के अपराधी

अखिलेश सिंह गैंग: बिहार के नीरज कुमार, रितेश राय, हरिश सिंह, परितोष सिंह, उमा शंकर तिवारी. अमन साहू गैंग: बिहार के अभिषेक पांडे, राहुल दुबे, दानिश इकबाल, रंजन कुमार, चंदन कुमार, तौहीद अली, पंकज कुमार सिंह, पिंटू शर्मा और छत्तीसगढ़ के नितेश शील. अमन श्रीवास्तव गैंग: बिहार के मुस्लिम अंसारी, संदीप प्रसाद, शिव शर्मा. अमन सिंह गैंग: बिहार के मनीष कुमार सिंह, विवेक कुमार सिन्हा और अरुण कुमार. प्रिंस खान गैंग: बिहार के मृत्युंजय कुमार, गौतम कुमार, दानिश मल्लिक, रोहित कुमार. भोला पांडेय गैंग: पश्चिम बंगाल के सुधीर कुमार, गोबिंद राय, जानकी साव और विकास साव.

जानें कौन कर रहा हथियार, नशीले पदार्थ  व नकली नोट की सप्लाई

हथियार और गोली की सप्लाई: बिहार के गया जिला का रहने वाला दानिश अंसारी, तौहीद आलम और रंजन कुमार कर रहा है. नशीले पदार्थ की सप्लाई: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना का रहने वाला मीरा चौधरी, पार्वती देवी और लाल बाबू. नकली नोट की सप्लाई: पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मो. कलाम, मो. बब्बू , दीपक मंडल और मुन्नी देवी शामिल है.

झारखंड में कई अंतरराज्यीय अपराधी सक्रिय हैं

बिहार के 153 अपराधी वांछित हैं. पश्चिम बंगाल के 74 अपराधी वांछित हैं. ओडिशा के 10 अपराधी वांछित हैं. छत्तीसगढ़ के 10 अपराधी वांछित हैं. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-ordered-to-cancel-the-fir-registered-against-pfi-members/">हाईकोर्ट

ने दिया PFI सदस्यों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp