Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट में सुलझाए गए 29 मामले

रांची सिविल कोर्ट स्थित मध्यस्थता केन्द्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन कुल 29 मामले सुलझा लिए गए. अलग-अलग न्यायालयों से मंगलवार को  कुल 47 मामले मध्यस्थता केन्द्र भेजे गए थे
 

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट स्थित मध्यस्थता केन्द्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन कुल 29 मामले सुलझा लिए गए. अलग-अलग न्यायालयों से मंगलवार को  कुल 47 मामले मध्यस्थता केन्द्र भेजे गए थे, मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये. एक मामले में पति-पत्नी छह वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे. 


दोनों पक्षों से एक पुत्री जिसकी उम्र लगभग 7 वर्ष है, वह भी अपने माता के साथ पिता से अलग रह रही थी. इस मामले के सुलझने पर दोनों पक्षों की पुत्री को पिता का भी प्यार मिलेगा तथा उसके परवरिश में दोनों पति-पत्नी का अहम योगदान रहेगा. रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने दोनों पक्षों को शुभकामनाएं दी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही