Advertisement

झारखंड में बढ़ती जा रही बेरोजगारों की फौज, 11.52 लाख को है रोजगार की तलाश

Ranchi: झारखंड में बेरोजगारों की फौज बढ़ती ही जा रही है. आज की तारिख में राज्य के विभिन्न नियोजनालयों में 11 लाख 52 हजार 26 लोगों ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें से तीन लाख 51 हजार 522 लोगों को तत्काल रोजगार की जरूरत है. इसमें एक लाख एक हजार 734  महिलाएं और दो लाख 49 हजार 767 पुरूष शामिल हैं. वहीं झारखंड में नियोक्ताओं की संख्या 7550 है. इनके जरीए दो लाख 46 हजार 173 लोगों को रोजगार मिला है. 


किस योग्यता के कितने लोग हैं बेरोजगार

योग्यता बेरोजगारों की संख्या
अनस्किल्ड   7358
मिडिल और लेस  14671
सर्टिफिकेट कोर्स 4025
आइटीआई 31009
डिप्लोमाधारी 30075
10वीं पास 102612
12वीं पास 106646
ग्रेजुएट 76455
पोस्ट ग्रेजुएट 14450
पीएचडी 80

 

    किस कटेगरी के कितने लोग बेरोजगार     
 
       

कटेगरी संख्या
एसटी 84239
ओबीसी 89871
जेनरल  80074
बीसी टू 14309
बीसी वन 48794
एससी 33588
ईबीसी   626  

   

किस जिले में कितने को मिला है रोजगार

जिला रोजगार पानेवालों की संख्या
बोकारो    27,551
चतरा 7649
धनबाद 27227
दुमका 5165
गढ़वा 1542
गिरिडीह 4917
गोड्डा   5384
गुमला 1556
हजारीबाग 8917
जामताड़ा   1350
खूंटी 632
कोडरमा   4237
लातेहार 2299
लोहरदगा   1470
पाकुड़ 4068
पलामू 3529
पश्चिमी सिंहभूम 2831
पूर्वी सिंहभूम 46386
रामगढ़   14470
रांची    36748
साहेबगंज 1323
सरायकेला 39486
सिमडेगा   739