Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 2997 आंदोलनकारी चिन्हित, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड सरकार ने राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 2997 आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पहचान कर ली है. यह पहचान राज्य के 21 जिलों में की गयी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड सरकार ने राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 2997 आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पहचान कर ली है. यह पहचान राज्य के 21 जिलों में की गयी है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसमें इस पूरी प्रक्रिया और चिन्हित व्यक्तियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी है. अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए किए गए आंदोलन के आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को चिह्नित करने के उद्देश्य से एक विशेष आयोग का गठन किया गया था. इस आयोग ने ही यह पहचान प्रक्रिया पूरी की है. इसके साथ ही, चिह्नित आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को सम्मान पेंशन और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक विस्तृत नीति भी तैयार की गई है.

 

झारखंड आंदोलनकारी घोषित किये गये शिबू सोरेन 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन झारखंड आंदोलनकारी घोषित किये गये हैं. झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग ने 75वीं औपबंधिक सूची रामगढ़ जिले के लिए जारी की है. इस सूची में शिबू सोरेन का नाम दिया गया है. आयोग की विवरणी में शिबू सोरेन, पिता स्व. सोबरन सोरेन, उम्र 81 वर्ष, ग्राम नेमरा, प्रखंड गोला, जिला रामगढ़ नाम दिया गया है. शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता हैं.

 

21 जिले में 2997 आंदोलकारी चिन्हित :

  • - बोकारो : 57
  • - चतरा : 89
  • - देवघर : 145
  • - धनबाद : 34
  • - दुमका : 79
  • - जमशेदपुर : 489
  • - गढ़वा : 27
  • - गिरिडीह : 431
  • - गोड्डा : 277
  • - गुमला : 08
  • - हजारीबाग : 256
  • - जामताड़ा : 301
  • - खूंटी : 18
  • - लातेहार : 05
  • - लोहरदगा : 65
  • - पलामू : 44
  • - रामगढ़ : 177
  • - रांची : 304
  • - साहेबगंज : 03
  • - सरायकेला : 111
  • - चाईबासा : 74
  • - कुल : 2997
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही