Search

 
 
 

LAGATAR BREAKING : झारखंड शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया गिरफ्तार

झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुख्ता सूचना के मुताबिक, ACB की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi : झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुख्ता सूचना के मुताबिक, ACB की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है. जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रांची ACB की कोर्ट के पेशी के लिए लाए जाने की तैयारी की जा रही है. सिद्धार्थ के खिलाफ ACB ने पिछले दिनों गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था. इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ वारंट लिया था.  

 

सिद्धार्थ सिंघानिया समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है ईडी

बता दें कि झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. इससे पहले मंगलवार (17 जून) को एसीबी की टीम ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के बाद अमित प्रकाश से एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की गयी थी. इस मामले में एसीबी की टीम विनय चौबे , गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास, नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह और अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर चुकी है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही