Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बारिश का कहर जारी, नदियां उफान पर, ट्रक नदी में समाया, घर गिरा, पुलिया बहने से रास्ता बंद

झारखंड के कई जिलों में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. लातेहार जिले में भी मंगलवार की रात से ही झमाझम बारिश हो रही है. जिससे लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली औरंगा नदी व जायत्री का जल स्‍तर काफी बढ़ गया है. इसके अलावा कोयल समेत अन्‍य नदियां भी उफान पर है.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  झारखंड के कई जिलों में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. लातेहार जिले में भी मंगलवार की रात से ही झमाझम बारिश हो रही है. जिससे लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली औरंगा नदी व जायत्री का जल स्‍तर काफी बढ़ गया है. इसके अलावा कोयल समेत अन्‍य नदियां भी उफान पर है. 

 

 

अप्रोच पथ कटने से बड़े वाहनों का आवागमन बाधित 

 इस बारिश ने जहां पर्यटन स्‍थल लोध फॉल और सुग्‍गा बांध की खुबसूरती बढ़ा दी है. वहीं लगातार हो रही बारिश ने कई जगहों पर नुकसान भी पहुंचाया है. बारिश के कारण महुआडांड़-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (SH-09) पर बारेसांढ़ से गारू के बीच मारोमार के निकट लरबंधवा नाला में निर्माणाधीन पुलिया का अप्रोच पथ पूरी तरह कट गया है. इससे इस मार्ग पर बड़ी वाहनों का आवागमन ठप हो गया है. गुरूवार को महुआडांड़ से डालटनगंज और लातेहार की ओर जा रही सभी बसों को बीच से ही  वापस लौटना पड़ा. हालांकि छोटे वाहनों का आवागमन फिलहाल धीरे-धीरे जारी है. लेकिन एहतियात नहीं बरतने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है.

 

अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से ट्रक नदी में जा गिरा 

इधर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में तेतरियाखांड कोलियरी में एक भारी भरकम ट्रक बारिश के पानी के साथ बहकर नदी में जा गिरा. यह ट्रक (संख्या JH19B-4092) प्रमोद यादव, ग्राम पिंडारकोम का बताया जा रहा है. ट्रक मालिक ने बताया कि उनका वाहन पार्किंग क्षेत्र में खड़ा था. लगातार बारिश के कारण अचानक तेतरियाखांड नदी में जलस्तर बढ़ गया और नदी किनारे की मिट्टी में जबरदस्त कटाव हुआ, जिससे ट्रक असंतुलित होकर सीधे नदी में जा गिरा. वहीं जिला मुख्‍यालय के बेहराटांड़ निवासी स्व बबलू पासवान का मिट्टी का घर गिर गया. उसके परिजनों के पास रहने के लिए अब कोई घर नहीं है. बताया कि आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही