Search

 
 
 

Ranchi News: लिटिल चैम्प्स फुटबॉल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, शनिवार को चैंपियन का फैसला

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलगांव, रांची के प्रैक्टिस ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैम्प्स फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे.
 
लिटिल चैम्प्स फुटबॉल टूर्नामेंट

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलगांव, रांची के प्रैक्टिस ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैम्प्स फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे. कक्षा 3 से 5 तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया.

Uploaded Image

दिनभर चले मुकाबलों में सटीक पास, शानदार तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा देखने को मिली. कई मैच अंतिम क्षण तक रोमांच से भरपूर रहे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और खिलाड़ियों की प्रतिभा स्पष्ट नजर आई.

Uploaded Image

रांची ने गुमला को 1-0 से हराया. वहीं, गिरिडीह ने लातेहार को 3-0 से पराजित किया. सिमडेगा ने पलामू को 1-0 से मात दी. जबकि, साहेबगंज ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

इसे भी पढ़ें: 

 

लोहरदगा ने रांची को 2-1 से हराया. वहीं, पाकुड़ ने सरायकेला-खरसावां को 4-0 से शिकस्त दी. रामगढ़ ने गुमला को 1-0 से पराजित किया. जबकि, गिरिडीह ने खूंटी को 1-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया.

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच मिल रहा है, जो भविष्य में झारखंड और देश के लिए उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में अहम साबित होगा.

अब प्रतियोगिता अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है. बालिका वर्ग में रांची, गिरिडीह, सिमडेगा और साहेबगंज, जबकि बालक वर्ग में लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़ और गिरिडीह की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां राज्य चैंपियन बनने के लिए नन्हे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही