Search

 
 
 

Dhanbad News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार

झरिया के पाथरडीह क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: झरिया के पाथरडीह क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर लगभग एक बजे की है. चासनाला पुल के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास पाथरडीह की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. तीनों आरोपी कतरास क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 

पीड़िता की मां ने गुरुवार देर शाम गौशाला ओपी में अपनी पुत्री के साथ हुई इस हैवानियत की लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गौशाला ओपी प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़िता के पाथरडीह स्थित आवास पर जाकर आरोपियों के हुलिए और अन्य विवरण की जानकारी जुटाई.

 

जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी 20 वर्षीय जयदेव मल्लिक पाथरडीह स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर अक्सर आता-जाता था जहां पीड़िता भी रहती थी. इसी संपर्क का फायदा उठाकर उसने इस घिनौनी वारदात की साजिश रची. 

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जयदेव मल्लिक के रिश्तेदार को साथ लिया और कतरास के रामकनाली ओपी अंतर्गत खेकचाटांड में छापेमारी की. पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी जयदेव मल्लिक (20 वर्ष), दूसरे आरोपी मिहिर मल्लिक (18 वर्ष) और एक अन्य नाबालिग आरोपी को धर दबोचा.

 

इस संबंध में सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है .आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही