Search

 
 
 

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 28 FPO को 3 करोड़ की सहायता

राज्य के 28 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत करीब 3 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई.
 

Ranchi : राज्य के 28 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत करीब 3 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बिरसा कृषि विश्वविद्यालय सभागार में कार्यशाला के रूप में संपन्न हुआ.

 

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. उन्होंने कहा कि आधुनिक खेती अपनाकर और सरकारी योजनाओं से जुड़कर ही किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है. FPO को किसानों का नेतृत्व करते हुए नई तकनीक और सही फसल चयन में मार्गदर्शन देना होगा.

 

मंत्री ने योजनाओं की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने और किसानों की सफलता की कहानियां साझा करने का निर्देश दिया. इस दौरान इटकी की विमला देवी की दुग्ध उत्पादन में सफलता का उल्लेख भी किया गया.कार्यक्रम में कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, नबाड के जीएम आर.एस. भागवानी तथा एसएलबीसी  के डीजीएम संतोष कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही