Search

 
 
 

रांची : मृत मरीजों के परिजनों के लिए मोक्ष वाहन व 5000 रुपये सहायता सुविधा शुरू

Ranchi: रिम्स शासी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, इलाज के दौरान मृत मरीजों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
 

Ranchi: रिम्स शासी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, इलाज के दौरान मृत मरीजों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. तकनीकी कारणों के चलते UPI में आ रही समस्याओं के कारण यह राशि लाभुकों के खातों में NEFT के माध्यम से भेजी जा रही है, ताकि सहायता समय पर परिजनों तक पहुंच सके.

 

संस्थान ने मृत मरीजों के पार्थिव शरीर को उनके गृह स्थान तक पहुंचाने के लिए 5 मोक्ष वाहन उपलब्ध कराए हैं. इसके अलावा 5 और मोक्ष वाहन की खरीद की प्रक्रिया चल रही है. मोक्ष वाहन की यह सुविधा परिजनों को निःशुल्क दी जाती है, ताकि शोक की इस घड़ी में उन्हें किसी आर्थिक या व्यवस्थागत कठिनाई का सामना न करना पड़े.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही