Search

 
 
 

UPSC सिविल सेवा (IAS) / वन सेवा (IFS) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा (IAS) एवं भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है
 

Ranchi :  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा (IAS) एवं भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर आज ही अपना फॉर्म भर लें. आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 (विस्तारित) निर्धारित की गई है.

 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी, जो आज समाप्त हो रही है. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी आज ही है.

 

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026 (विस्तारित)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026

प्रारंभिक परीक्षा तिथि: 24 मई 2026


आवेदन शुल्क:

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100/-

एससी / एसटी: 0/-

दिव्यांग (PH): ₹0/-

सभी महिला अभ्यर्थी: ₹0/-


भुगतान का माध्यम (ऑनलाइन):

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है.

आयु सीमा (01 अगस्त 2026 के अनुसार):

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 32 वर्ष

अभ्यर्थी का जन्म 02 अगस्त 1994 से पहले नहीं और 01 अगस्त 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही