Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच 11 हॉल में 117 टेबलों पर वोटों की गिनती शुरू

नबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है. मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैनात हैं.
 
  • चिरकुंडा नगर परिषद की भी साथ-साथ चल रही मतगणना

Dhanbad :  धनबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है. मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैनात हैं. मतगणना को लेकर केंद्र के बाहर सुबह से ही समर्थकों और प्रत्याशियों की भीड़ जुटने लगी है. हर राउंड के परिणाम को लेकर लोगों में उत्सुकता और उत्साह साफ देखा जा रहा है. 

 

Uploaded Image

11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर गिनती

धनबाद नगर निगम के महापौर और 55 वार्ड पार्षदों के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं, जहां कुल 117 टेबल पर मतों की गणना की जा रही है. वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षदों के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल पर की जा रही है.

 

सबसे पहले धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और 51 के मतों की गिनती प्रारंभ की गई है. इसके बाद क्रमवार अन्य वार्डों की मतगणना की जाएगी. बता दें कि प्रशासन ने शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतगणना संपन्न कराने की बात कही. 

 

Uploaded Image

 

नगर निगम क्षेत्र में वार्डवार टेबल की व्यवस्था इस प्रकार है : 

वार्ड 1 से 5 :  11 टेबल 

वार्ड 6 से 10 : 11 टेबल 

वार्ड 11 से 15 :  9 टेबल 

वार्ड 16 से 20 :  10 टेबल 

वार्ड 21 से 25 :  12 टेबल 

वार्ड 26 से 30 :  12 टेबल 

वार्ड 31 से 35 :  10 टेबल 

वार्ड 36 से 40 :  10 टेबल 

वार्ड 41 से 45 :  10 टेबल 

वार्ड 46 से 50 :  10 टेबल 

वार्ड 51 से 55 : 12 टेबल 

 

हर टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर और दो सहायक कर्मी तैनात हैं. वार्ड पार्षद और महापौर पद की मतगणना एक साथ की जा रही है. वहीं चिरकुंडा नगर परिषद में भी वार्ड 1 से 5, 6–10, 11–15 और 16 से 21 की गिनती 6–6 टेबल पर हो रही है. यहां भी अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के मतों की गणना साथ-साथ की जा रही है.

 

Uploaded Image

 

प्रत्याशियों की स्थिति

मेयर पद

कुल प्रत्याशी : 29

महिला प्रत्याशी : 4 (इंदु देवी, कुसुम देवी, लक्ष्मी देवी, शिल्पी शर्मा)

पार्षद प्रत्याशी

नगर निगम धनबाद (55 वार्ड)

कुल प्रत्याशी : 447

महिला प्रत्याशी : 262

55 में से 29 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

चिरकुंडा नगर परिषद

अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी :  13 (पद महिला के लिए आरक्षित)

कुल प्रत्याशी : 83

 

Uploaded Image

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस बल, दंडाधिकारी और सीसीटीवी निगरानी के बीच पूरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है. केवल अधिकृत एजेंटों और कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है.

 

प्रशासन ने प्रत्याशियों और समर्थकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और आधिकारिक घोषणा का ही इंतजार करें. जैसे-जैसे राउंडवार नतीजे सामने आएंगे राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज होने की संभावना है.

 

धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के इस चुनावी मुकाबले के अंतिम परिणाम पर अब सभी की नजरें टिकी हैं.

 

Uploaded Image

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही