Search

 
 
 

धनबाद निगम चुनाव : 11 कमरों में सिर्फ एक आरओ को जाने की अनुमति पर बवाल

नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर प्रवेश करने से रोक दिया.
 

Dhanbad :   नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर प्रवेश करने से रोक दिया.

 

इसके बाद आरओ भड़क गए और गेट पर ही नारेबाजी करने लगे. इस दौरान सभी ने जिला प्रशासन पर नियमों में अचानक बदलाव करने का आरोप लगाया और अंतिम समय में अभिकर्ताओं की संख्या सीमित करने पर सवाल खड़े किए. 

 

हंगामा कर रहे आरओ बबलू बनर्जी ने कहना कि ममतगणना के लिए बनाए गए सभी 11 कमरों में प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा. लेकिन जब आज गिनती का वक्त आया तो अचानक नियमों का हवाला देकर केवल एक ही अभिकर्ता को अंदर जाने की बात कही जा रही है. 

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अभिकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन इस विवाद ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही