Deoghar: बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आरा-बक्सर फोरलेन (NH-922) पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई. हादसे में झारखंड के देवघर निवासी इंजीनियर प्रकाश कुमार सिंह (32), उनकी पत्नी पल्लवी कुमारी (27) और सारण निवासी सौरव कुमार (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुमार गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक सभी लोग नेपाल, कुल्लू-मनाली और लद्दाख की यात्रा कर झारखंड लौट रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए रेफर किया. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment