Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी, प्रशासनिक भवन में 3 घंटे हंगामा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में बुधवार को छात्रों ने तालाबंदी कर धरना दिया और करीब तीन घंटे तक ने हंगामा व नारेबाजी की. बता दें कि कॉलेज भवन की स्थिति काफी जर्जर है. आये दिन कॉलेज में किसी न किसी क्लास रूम मैं छत की प्लास्टर या छज्जा टूट कर गिर रहा है. इससे छात्र सहमे हुए हैं और डर के साए में क्लास करने को मजबूर हैं. ज्यादातर क्लास रूम में ताला बंद कर दिया गया है. इसी कारण छात्रों ने जोरदार हंगामा किया. इसे भी पढ़ें : रास">https://lagatar.in/rashtriya-swayamsevak-sangh-elections-jmms-pressure-bore-fruit-sarfaraz-ahmed-will-be-the-candidate/">रास

चुनाव: झामुमो का दबाव रंग लाया, सरफराज अहमद होंगे प्रत्याशी

कल हेलमेट पहन कर करेंगे क्लास

छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र आजसू के कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने कहा कि एचआरडी और कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, राज्य सरकार नाइस मामले में चुप्पी साध रखी है. कॉलेज का प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी हाल, वोकेशनल डिपार्टमेंट बने हुए लगभग 70 वर्ष हो गए हैं. सभी की स्थिति जर्जर है. कुछ दिन पहले एक छात्र के बाइक पे मलबा गिर गया था. हजारों छात्रों ने एग्जाम दिया उसके अगले ही दिन छज्जा टूट कर गिर गया. आये दिन किसी न किसी क्लास में ऐसी घटना हो रही है. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए कल सभी छात्र हेलमेट पहनकर क्लास करेंगे और कला पट्टा लगाकर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन करेंगे. इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी">https://lagatar.in/thugbandhan-government-has-forgotten-promise-of-unemployment-allowance-bjp/">बेरोजगारी

भत्ता का वादा भूल चुकी ठगबंधन सरकारः भाजपा

ये थे शामिल

छात्र संघ ने करीब तीन घंटे तक मेन गेट को बंद कर प्रशानिक भवन में हंगामा किया और छात्र हित में नए भवन निर्माण की मांग की. इस दौरान हेमंत पाठक, राजेश महतो, साहेब बगती, शैलेश कुमार, अमृतांशु कुमार, अमरजीत कुमार, पवन कुमार, अंजलि कुमारी, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, शर्मिला कुमारी, नर्गिस खातून, लता मिश्रा, खुशबू महतो, सिमरन, आसमा, संगीता कुमारी, अभिषेक सिंह, राजू कुमार, कृष्ण सिंह, पबिता महतो, पुष्प सिंह, ममता सिंह, राहुल सिंह, बलराम सिंह, आशुतोष कुमार, अनिमेष कुमार, आनंद कुमार, सुशांत कुमार समेत कई छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : करीम">https://lagatar.in/karim-city-college-culture-has-the-status-of-basis-in-human-life-dr-rajendra-bharti/">करीम

सिटी कॉलेज : संस्कृति मानव जीवन में आधार की हैसियत रखती है : डॉ राजेंद्र भारती

क्या है छात्रों की मांग

  • राज्य सरकार ये एचआरडी इस मामले को शीघ्र संज्ञान में लेकर नए भवन बनाने का रास्ता साफ करे.
  • कॉलेज का परिसर बहुत छोटा है इसी लिए नए जमीन की खोज कर नए परिसर को बनवाने की कृपा करे.
  • जिस-जिस क्लास रूम की स्थिति खराब है उसकी जांच कर उसमे ताला बंद किया जाए.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही