Search

 
 
 

Jamtara News: ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर 29 जून को 3 मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत शंकरपुर–मथुरापुर रेलखंड में सोमवार, 29 जून 2026 को आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण (PQRS) कार्य किया जाएगा. यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है.
 

Jamtara: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत शंकरपुर–मथुरापुर रेलखंड में सोमवार, 29 जून 2026 को आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण (PQRS) कार्य किया जाएगा. यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:

रेलवे प्रशासन ने मेंटेनेंस कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. लगभग साढ़े तीन घंटे के इस ब्लॉक के कारण इस रेलखंड पर चलने वाली तीन महत्वपूर्ण मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा.

 

29 जून को रद्द रहने वाली ट्रेनें


63546 जसीडीह – अंडाल मेमू पैसेंजर

63509 बर्द्धमान – झाझा मेमू पैसेंजर

63510 झाझा – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और रद्द ट्रेनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.

 

रेलवे ने कहा है कि यह ट्रैक अनुरक्षण कार्य रेल पटरियों की सुरक्षा, रखरखाव और भविष्य में निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है. इस अस्थायी असुविधा के लिए रेलवे ने यात्रियों से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही