Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई समेत हजारीबाग जिले की 3 खबरें

पहली खबर Hazaribagh : उपायुक्त नैंसी सहाय एवं जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर खान निरीक्षक हजारीबाग सुनील कुमार ने इचाक थानान्तर्गत टेपसा में अवैध पत्थर खनन का औचक निरीक्षण किया. जांच में टेपसा मौजा में वन भूमि के नजदीक गैरमजरूआ जमीन पर 13,81,560 घनफीट अवैध पत्थर खनन पाया गया. उसके बाद छह लोगों पर प्राथमिकी कराई गई. जिला खनन पदाधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सभी अवैधकर्ताओं से जुर्माना की वसूली करते हुए जिले में खनिज के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा.

लाखों रूपये के राजस्व की हानि

खान निरीक्षक ने बताया कि वहां साड़म के रौशन सिंह, संजय मेहता चंदवारा, सुभाष मेहता एवं विकास मेहता दोनों गुंजा इचाक एवं नगवां निवासी जितन महतो एवं मुंशी मेहता अवैध पत्थर खनन कर रहे हैं. इन सभी छह लोगों की ओर से खनन राजस्व के रूप में 1,27,08,943 रुपए की क्षति पहुंचाई गई है. खदान मे काम कर रहे मजदूर एवं ट्रैक्टर, जेसीबी के चालक जांच टीम को देखते ही भाग खड़े हुए. खदान से हथौड़ा, सबल, विस्फोट का तार आदि बरामद किए गए हैं. सभी अवैधकर्ताओं के विरुद्ध इचाक थाना में खनन अधिनियम, वन अधिनियम, प्रदूषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच दल में वन विभाग के वनरक्षी प्रभात किशोर लकड़ा, प्रदूषण विभाग से अभिनव कुमार सिन्हा और इचाक थाने के एएसआई संजय यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-list-of-block-in-charge-released-regarding-congresss-hand-to-hand-joint-campaign/">आदित्यपुर

: कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को लेकर प्रखंड प्रभारियों की सूची जारी
दूसरी खबर

सिरमा की टीम बनी पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/cccc-6.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Barkagaon : बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सिरमा और डाड़ीकला पंचायत क्रिकेट टीम के बीच हुआ. डाड़ी कला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यह टीम निर्धारित 10 ओवरों में 51 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाबी पारी खेलते हुए सिरमा क्रिकेट टीम ने पांच विकेट शेष रहते हुए पांच विकेट पर जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर का खिताब सिरमा टीम के मोहम्मद मुनीफ को दिया गया. मैन ऑफ द सीरीज डाड़ीकला के मोहम्मद सद्दाम को मिला. बेस्ट बॉलर का खिताब सिरमा के नवाजिश को दिया गया.

खिलाड़ियों को दिया गया पुरस्कार

फाइनल मैच में छक्का मारने वाले खिलाड़ियों को दशरथ कुमार एवं उनके पुत्र रामरूद्र कुमार की ओर से चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया. विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि मुखिया संघ अध्यक्ष के रंजीत कुमार, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, चंदन पुरी, समाजसेवी दशरथ कुमार एवं आयोजक टीम की ओर से शिल्ड व खस्सी तथा उप विजेता टीम को शिल्ड एवं 5500 रुपए देकर सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भाजपा नेता मनीष पांडे की ओर से दोनों टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद इरफान खान, मैच के आयोजक बड़कागांव मध्य पंचायत के उप मुखिया अमर राणा, पत्रकार पिंटू कुशवाहा, सुमित, राजा, अविनाश राणा, अंपायर राहुल तिवारी, कमेंटेटर मोहम्मद जानिसार, पवन रजक, संजय राणा, दीपू गुप्ता, के अलावा कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– काउंसिल">https://lagatar.in/about-a-dozen-lawyers-involved-in-the-court-proceedings-against-the-council-may-get-notice-on-thursday/">काउंसिल

के ख‍िलाफ कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने वाले लगभग एक दर्जन वकीलों को गुरुवार को म‍िल सकता है नोटिस
तीसरी खबर

बीओआई की शाखा अदालत में 65 लाख रुपए के 76 एनपीए खातों का समझौता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/bbbb-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barhi : बैंक ऑफ इंडिया करियातपुर की ओर से बुधवार को लगाई गई शाखा अदालत में मुद्रा, केसीसी आदि ऋणधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसमें ओटीएस के तहत 76 एनपीए खाताधारकों के बीच 65 लाख रुपए के ऋण का समझौता किया गया. साथ ही एकमुश्त अदायगी करने वालों को तत्काल एनओसी भी प्रदान किया गया. एरिया मैनेजर विमल कांत झा ने बताया कि वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं में शाखा अदालत आयोजित कर अधिकतम छूट देकर ऋण समायोजन किया जा रहा है. यह सभी ऋण धारकों के लिए सुनहरा अवसर है. इसका लोगों को भरपूर लाभ लेना चाहिए. शाखा प्रबंधक ने बताया कि वैसे ऋणधारक जो ऋण अदायगी में अनदेखी कर रहे हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि ऋण लेना अच्छी बात है, परंतु उसकी समय से अदायगी ऋणधारकों की पहली जिम्मेवारी है. केसीसी ऋण किसानों के लिए काफी लाभदायक होता है. परंतु इसके लिए ऋण का लेने देन नितांत आवश्यक है.

फिर लगाया जायेगा शिविर

ग्राहकों की समस्या के समाधान के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजन के लिए बैंक अधिकारियों का आभार भी जताया. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शाखा प्रबंधक ने इस प्रकार के शिविर को पुनः लगाने की बात कही. अदालत में मुख्य रूप से करियातपुर शाखा प्रबंधक अविनाश आनंद, आंचलिक कार्यालय (ऋण) के अधिकारी सुमंत कुमार, एरिया ऑफिस से हितेश चौधरी, अजय कुमार, आनंद कुमार, आकांश एवं करियातपुर शाखा के बैंक बीसी शाहजहां खातून, युगेश्वर कुमार, मो रिजवान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही