Search

 
 
 

NI एक्ट केसों से संबंधित विशेष लोक अदालत व मासिक लोक अदालत में 30162 केस निष्पादित

शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से एनआई एक्ट के केसों से संबंधित विशेष लोक अदालत व मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत व मासिक लोक अदालत में 30162 वादों का निष्पादन किया गया एवं 6496065 रूपयों का निष्पादन संबंधित वादों में किया गया.
 
  • 6496065 रूपये की समझौता राशि हुई प्राप्त

Ranchi : शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से एनआई एक्ट के केसों से संबंधित विशेष लोक अदालत व मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत व मासिक लोक अदालत में 30162 वादों का निष्पादन किया गया एवं 6496065 रूपयों का निष्पादन संबंधित वादों में किया गया. इससे पूर्व विशेष लोक अदालत में पक्षों के साथ बातचीत करने के लिए प्री-लोक अदालत की बैठकें  20.04.2026 से 24.04.2026 तक रखी गई थी.

 

हाईकोर्ट के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में इसका आयोजन हुआ.

 

मौके पर डालसा सचिव राकेश रोशन ने कहा है कि विशेष लोक अदालत व मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए पूर्व से ही न्यायालयों द्वारा वादकारियों को नोटिस भेजा जा गया था ताकि अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही