Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में पिछले 180 दिनों में 3,375 मामलों का हुआ निष्पादन, रांची में सबसे ज्यादा केस निपटे

Saurav Singh Ranchi: झारखंड में पिछले 180 दिनों में पांच साल से अधिक समय से लंबित 3,375 मामलों का निष्पादन हुआ. जिनमें रांची पुलिस ने सबसे अधिक 1,613 मामलों का निष्पादन किया है. राज्यभर की बात की जाए, तो साल 2016 तक पांच साल से अधिक समय से लंबित कांडों की संख्या कुल 3663 थी. जिनमें पिछले 180 दिन यानि अक्टूबर 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 तक 3,375 मामले का निष्पादन किया गया. हालांकि अब भी 288 मामले निष्पादन के लिए लंबित है. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-dismissed-pankaj-yadavs-pil-also-imposed-a-fine-of-5000/">हाईकोर्ट

ने पंकज यादव की PIL खारिज की, 5000 का जुर्माना भी लगाया

रांची में सबसे अधिक लंबित मामलों का हुआ निष्पादन

रांची जिला में पिछले 180 दिनों के दौरान सबसे अधिक 1,613 लंबित मामलों का निष्पादन हुआ. इसके अलावा सिमडेगा में 10, खूंटी में 08, गुमला में 21, लोहरदगा में 05, धनबाद में 309, बोकारो में 201, हजारीबाग में 318, गिरिडीह में 107, चतरा में 74, रामगढ़ में 41, कोडरमा में 00, देवघर में 306, दुमका में 25, गोड्डा में 26, साहेबगंज में 15, जामताड़ा में 13, पाकुड़ में 03, जमशेदपुर में 125, चाईबासा में 49, सराइकेला में 13, पलामू में 38, गढ़वा में 25, लातेहार में 27, रेल जमशेदपुर में 00, रेल धनबाद में 00, सीआईडी में 01, एटीएस में 01 के अलावा 5 साल पुराने लंबित कांडों का निष्पादन किया गया.

मुख्य सचिव करेंगे लंबित कांडों की समीक्षा

पिछले 6 महीने से राज्यभर में पुराने लंबित कांडों के निष्पादन के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. जिसके परिणाम स्वरूप लंबे समय से लंबित कांडों का निष्पादन तेजी से हुआ है. इसे लेकर आगामी 8 मई को मुख्य सचिव द्वारा चार साल से अधिक अवधि और अभियोजन स्वीकृति के लिए लंबित कांडों की समीक्षा की जाएगी. इसे भी पढ़ें -PIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-ed-court-frames-charge-against-rajeev-kumar-and-amit-agarwal/">PIL

कैश कांड: राजीव कुमार और अमित अग्रवाल के खिलाफ ED कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही