Search

 
 
 

झारखंड : 350 सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, 10 के बाद मिलेगा जॉइनिंग लेटर

झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में अहम पहल की गई है.  राज्यभर में करीब 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.
 

Ranchi :  झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में अहम पहल की गई है.  राज्यभर में करीब 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. 

 

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद जिले में ही चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. इससे प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में लंबे समय से चल रही शिक्षक की कमी को काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेगी. 

 

गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पहले ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची सरकार को सौंप दी थी. इसके बाद जिला स्तर पर काउंसलिंग और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी अंतिम चरण में है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही