Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्दनीबाग अस्पताल में कूड़े से मिला 36 ऑक्सीजन सिलेंडर, तेजप्रताप ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

Patna : बिहार समेत पूरे देश में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिलने से कई लोगों की जान जा चुकी है. लोगों को सिलेंडर नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है. लेकिन पटना के गर्दनीबाग अस्पताल में 36 ऑक्सीजन सिलेंडर कूंडे से बरामद किया गया है. अस्पताल परिसर के कचरे की ढ़ेर में मिला सिलेंडर. ये सभी 36 नए ऑक्सीजन सिलेंडर सिविल सर्जन और बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यालय के बीच से बरामद किया गया है.

सिविल सर्जन ने कहा कि सिलेंडर इमरजेंसी के लिए रखे गए हैं


जब पटना के सिविल सर्जन से कूंड़े से बरामद सिलेंडर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मामले में लिपा पोती करते हुए कहा कि यह यूज किए हुए सिलेंडर हैं तो कभी उन्होंने कहा जगह की कमी के कारण स्टोर रूम के बाहर रखा गया है. इतना ही नहीं उन्होंने तो यह भी कह डाला कि इसे इमरजेंसी के लिए रखे गए हैं.

ऑक्सीजन सिलेंडर फेंका होना घोर लापरवाही से कम नहीं है


कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की अचानक बढ़ी मांग को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि सभी को ऑक्सीजन की आपूर्ति करवायी जाये. किसी की भी ऑक्सीजन की वजह से जान ना जाये. ऐसे में पटना के अस्पताल परिसर में कूड़े में ऑक्सीजन सिलेंडर फेंका होना घोर लापरवाही से कम नहीं है.

सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए - तेज प्रताप

इस मामले के बाद राजनीति भी तेज होती दिख रही है . मामले की जानकारी मिलते ही बिहार का पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया. अस्पताल के कई विभाग में ताला देख तेज प्रताप अस्पताल प्रशासन पर जमकर भड़के.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार के सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब कर दिया है. ऐसे लोगों को जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए. अस्पताल आने पर पता चला की सीएम मीटिंग करने में बिजी हैं और लोग बाहर परेशान हैं

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही