Search

पेटीएम की खराब लिस्टिंग से निवेशकों को 38000 करोड़ का नुकसान, घटकर 1.01 लाख करोड़ हुआ मार्केट कैप

LagatarDesk :  पेटीएम ने भारत का सबसे बड़ा आईपीओ लाया. लेकिन गुरुवार को शेयर मार्केट में इसके आईपीओ की लिस्टिंग बहुत खराब हुई.  पेटीएम ने मार्केट और निवेशकों को काफी निराश किया. कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 27 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ. जिसके कारण निवेशकों को भारी नुकसान सहना पड़ा.

निवेशकों को एक दिन में ही 38,000 करोड़ का हुआ नुकसान

आईपीओ के लिए पेटीएम ने शेयर का प्राइस बैंड 2080-2150  रुपये रखा था. लेकिन गुरुवार को जब कंपनी का शेयर लिस्ट हुआ तो पहले ही दिन इसमें बड़ी गिरावट देखी गयी. कारोबार के अंत में बीएसई पर इसके शेयर 585.85 रुपये यानी 27.25 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस तरह निवेशकों को 38,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया. इसे भी पढ़े : पटना">https://lagatar.in/novi-kapadia-the-voice-of-indian-football-dies-at-the-age-of-67-aiff-mourns/">पटना

नगर निगम ने एक साथ 4300 कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ घटकर 1.01 लाख करोड़ पहुंचा

शेयर बाजार की शुरुआत में ही पेटीएम का शेयर गिरावट के साथ खुला. सुबह के कारोबार में यह 1,950 रुपये प्रति शेयर पर खुला. इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत पर कंपनी का मार्केट कैप 1.01 लाख करोड़ रुपये रह गया. जो लिस्टिंग के समय 1.39 लाख करोड़ रुपये था.

एनएसई पर आईपीओ प्राइस से 27.44 फीसदी टूटा शेयर

पेटीएम के शेयर के खुलने और बंद होने की तुलना करें तो इसमें 20 फीसदी  की गिरावट आयी. बीएसई पर कंपनी के कुल 10.06 लाख शेयर की ट्रेडिंग हुई. वहीं एनएसई  पर भी कंपनी के शेयर दिनभर में 20 फीसदी कमजोर हुआ. एनएसई पर कंपनी के 2.3 करोड़ शेयर की ट्रेडिंग हुई. यहां कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस से 27.44 फीसदी टूटकर 1,560 रुपये पर बंद हुआ. इसे भी पढ़े : भारतीय">https://lagatar.in/novi-kapadia-the-voice-of-indian-football-dies-at-the-age-of-67-aiff-mourns/">भारतीय

फुटबॉल की आवाज नोवी कपाड़िया का 67 वर्ष की उम्र में निधन, AIFF ने जताया शोक

विशेषज्ञों ने निवेशकों के सपने को बताया आधारहीन

शेयर बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि पेटीएम को लेकर निवेशकों ने बड़ा सपना देख लिया. जो आधारहीन था. कंपनी का परफॉर्मेंस ठीक नहीं हो रहा था. वहीं फिनटेक सेक्टर में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गया है. जिसके कारण पेटीएम को बाउंस बैक करना भी आसान नहीं है. इसे भी पढ़े : हज़ारीबाग़">https://lagatar.in/the-condition-of-the-bus-stop-at-hazaribagh-is-in-a-shambles/">हज़ारीबाग़

के बस पड़ाव का हाल एकदम फटेहाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//