Search

 
 
 

निकाय चुनाव: पलामू में 1 बजे तक 38.60% मतदान, अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत पलामू जिले में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 38.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
 

Medininagar: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत पलामू जिले में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 38.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 

 

डीआईजी कौशल किशोर, उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के राजकीय नव प्राथमिक विद्यालय कचरवा स्थित बूथ संख्या 3 और 4, वार्ड संख्या 5 के बूथ संख्या 2 और 3 (राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहलोलवा) तथा बूथ संख्या 1 (राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरखुर्द) का निरीक्षण किया.

 

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन और मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली.


वहीं, प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने भी मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के संस्कार एकेडमी, शाहपुर एवं राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.

 

उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र एवं मतदाता पर्ची का अवलोकन किया तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि शाम तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होगी.


नगरवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:

Medininagar नगर निगम – 36.24%

Chhatarpur – 36.46%

Hariharganj – 39%

Hussainabad – 41.46%

Vishrampur – 39.86%

दोपहर तक हुसैनाबाद में सर्वाधिक 41.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 36.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही