Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विक्रम रजक हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, TSPC उग्रवादी आक्रमण गंझू ने रची थी साजिश

चतरा : चतरा पुलिस ने लावालौंग जिला परिषद प्रत्‍याशी विक्रम रजक हत्याकांड का एक खुलासा कर लिया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में एक टीएसपीसी का पूर्व कमांडर है. बाकी तीन अपराधिक प्रवृति के हैं. चतरा के एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर उक्‍त जानकारी दी. एसपी ने बताया कि हत्‍या की साजिश प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के कमांडर आक्रमण गंझू उर्फ वीरप्पन उर्फ भैरो गंझू ने रची थी. गिरफ्तार अपराधियों में देवेन्द्र गंझू उर्फ मनिकांत उर्फ चौधरी उर्फ कन्हाई और आदित्य गंझू, बहादुर उरांव और सुरेश उरांव शामिल है. अपराधियो के पास से 9 एमएम का एक पिस्टल,  7.65 एमएम का एक पिस्टल, दो देसी कट्टा,  165 जिंदा गोली, 7.65 एमएम का एक मैगजीन, चार मोबाईल और दो आपची बाइक मिली है. इसे भी पढ़ें – NDA">https://lagatar.in/ndas-presidential-candidate-draupadi-murmu-reaches-from-bhubaneswar-to-delhi-will-file-nomination-tomorrow-daughter-itishree-said-it-looks-unbelievable/">NDA

की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची, कल करेंगी नामांकन, बेटी इतिश्री ने कहा, यह अविश्वसनीय लग रहा है
एसपी ने बताया कि हत्याकांड की मुख्य वजह नक्सली संगठन टीएसपीसी के विरुद्ध चुनाव लड़ना और प्रशासन का सहयोग करना था. इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड नक्सली टीएसपीसी के कमांडर आक्रमण गंझू एवं भास्कर गंझू के सहयोगी देवेंद्र गंझू ने रची थी. बता दें कि बीते 15 जून को जिला परिषद प्रत्याशी विक्रम रजक की हत्या सीआरपीएफ कैंप के नजदीक गोली मारकर कर दी गई थी. हत्या के बाद लोगों में भय का माहौल था. हत्याकांड के उद्भेदन से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति एक बार फिर से भरोसा बढा है. गिरफ्तारी में एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, पुलिस अवर निरीक्षक सह थानेदार विवेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नंदन कुमार सिंह, रोहित साव, भोलानाथ प्रमाणिक सहित थाना के सशस्‍त्र बल के जवान शामिल थे.

देवेंद्र गंझू के खिलाफ 21 मामले दर्ज  

गिरफ्तार अपराधियों में देवेन्द्र गंझू उर्फ मनिकांत उर्फ चौधरी उर्फ कन्हाई और आदित्य गंझू दोनों लावालौंग थाना क्षेत्र के सौरू नावाडीह गांव का रहने वाला है. देवेंद्र गंझू के विरुद्ध चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ जिले के विभिन्न थानों में 21 मामले दर्ज हैं. वहीं आदित्य गंझू के खिलाफ लावालौंग थाना में तीन मामले दर्ज हैं.  बहादुर उरांव सिमरिया थाना क्षेत्र के संदली गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ सदर थाना में तीन मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें – NCP">https://lagatar.in/regret-to-ncp-chief-sharad-pawar-why-did-the-home-ministry-and-the-intelligence-department-not-inform-about-the-rebellion-of-shiv-sena-mlas/">NCP

चीफ शरद पवार को मलाल, शिवसेना विधायकों की बगावत की सूचना गृह मंत्रालय और इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट ने क्यों नहीं दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही