Search

 
 
 

देवघर में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल व सिम कार्ड जब्त

देवघर पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 5 मोबाइल व 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा है.
 

Deoghar : देवघर पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 5 मोबाइल व 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा है. छापेमारी अभियान में मधुपुर थाना क्षेत्र से विकास कुमार दास को, पथरोल थाना क्षेत्र से कुंदन कुमार दास को, सारठ थाना क्षेत्र से अजय दास को, जबकि पथरड्डा थाना क्षेत्र से ललन मेहरा को गिरफ्तार किया गया.

https://lagatar.in/monsoon-session-of-jharkhand-legislative-assembly-will-start-from-22nd-there-will-be-four-working-days 

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर एटीएम बंद होने और केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी करते थे. साथ ही फोनपे, गूगल पे पर कैशबैक दिलाने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करने का काम करते थे. मंइयां सम्मान योजना, पीएम किसान सम्मन निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और लॉटरी में कार-बाइक दिलाने का लालच देकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही