Ranchi News: बिहार से नशे की खेप लेकर रांची पहुंचे चार ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इनके पास से करीब 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. जिसे त्योहार में खपाने की तैयारी थी.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा में पेट्रोल पंप के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए कुछ लोग जुटने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर इलाके आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जैसे ही ड्रग्स पैडलर वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. पुलिस ने इनके पास से 4000 ब्राउन शुगर की पुड़िया, जिसका वजन लगभग 39.9 ग्राम और 9100 रुपये कैश बरामद किया है.
छापेमारी के दौरान नशीले पदार्थ की बिक्री करने पहुंचे पांच युवकों में से एक आरोपी सोनू तिवारी फरार हो गया. पकड़े गए आरोपियों में अंकित तिवारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.
जानकारी के अनुसार ड्रग्स पैडलर्स की योजना त्योहार में नशीले पदार्थ को खपाने की थी. इसके लिए बिहार से 4000 पुड़िया ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंचे थे. इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई. और समय रहते पुलिस ने इन तस्करों को धुर्वा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फरार बदमाश सोनू तिवारी की तलाश में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

