Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: 12 दुकानों में चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार

एक ही रात 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: एक ही रात 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और चोरी के कुछ सामान भी बरामद हुए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मानगो और उलीडीह इलाके की 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, 11 और 12 जुलाई की रात चोरों ने दोनों थाना क्षेत्रों में कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. उलीडीह क्षेत्र में जगदंबा होटल के पास स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर समेत कई दुकानों को निशाना बनाया गया था. वहीं मानगो थाना क्षेत्र में वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजलि स्टोर सहित अन्य दुकानों से भी चोरी की गई थी. लगातार हुई इन घटनाओं से दुकानदारों में दहशत फैल गई थी और सभी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी.

Uploaded Image

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में तथा डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार की निगरानी में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उलीडीह थाना क्षेत्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर हेम्ब्रम, मुकदर सामद, गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू और विक्की मुखी के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाला लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल), चैन पुली और चोरी की एक सिलाई मशीन बरामद की है.

 

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं. पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और चोरी के बाकी सामानों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही