Search

 
 
 

Ranchi News : बिल्डरों के ठिकानों से 20 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले

आयकर विभाग द्वारा जारी सर्वे के दौरान पनास और दयानंद ग्रुप के ठिकानों से 20 करोड़ रुपये के अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. आयकर विभाग के अनुसंधान शाखा का सर्वे दूसरे दिन भी जारी है. विभाग ने कल दोपहर से रांची के इन दोनों बिल्डरों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया था.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  आयकर विभाग द्वारा जारी सर्वे के दौरान पनास और दयानंद ग्रुप के ठिकानों से 20 करोड़ रुपये के अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. आयकर विभाग के अनुसंधान शाखा का सर्वे दूसरे दिन भी जारी है. विभाग ने कल दोपहर से रांची के इन दोनों बिल्डरों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया था.

 

सर्वे के दौरान बिल्डरों के व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें फ्लैटों की बिक्री के दौरान कच्चे कागज पर पैसा लिए जाने से संबंधित पर्चियां पाई गईं. प्रारंभिक जांच के दौरान इन पर्चियों में 20 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का ब्यौरा दर्ज है. आयकर अधिकारियों का विशेष दल इसकी जांच कर रहा है. सर्वे दूसरे दिन भी जारी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही