Search

 
 
 

Jamshedpur News : GST घोटाले में स्क्रैप व्यापारी अजय शर्मा गिरफ्तार

एसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की जमशेदपुर इकाई ने स्क्रैप व्यापारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है. इस व्यापारी पर फर्जी बिल के सहारे 11 करोड़ रुपये इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लेने का आरोप है. जीएसटी इंटेलिजेंस ने आईटीसी का गलत लाभ लेने की जांच के दौरान यह पाया था कि अजय शर्मा ने गणेश ट्रेडिंग और कांतिक ट्रेडिंग के नाम से 11 करोड रुपये के आइटीसी का अनुचित लाभ लिया था.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Ranchi :  जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की जमशेदपुर इकाई ने स्क्रैप व्यापारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी जमशेदपुर के विद्यापति नगर स्थित उसके आवास से हुई है. इस व्यापारी पर फर्जी बिल के सहारे 11 करोड़ रुपये इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लेने का आरोप है. 

 

जीएसटी इंटेलिजेंस ने आईटीसी का गलत लाभ लेने की जांच के दौरान यह पाया था कि अजय शर्मा ने गणेश ट्रेडिंग और कांतिक ट्रेडिंग के नाम से 11 करोड रुपये का अनुचित आईटीसी लाभ लिया था. उसने फर्जी बिल के सहारे आईटीसी का लाभ लेने के लिए सेल कंपनियां बना रखी थी और इसमें अस्तित्वविहीन लोगों को निदेशक बनाया था.

 

जबकि इन निदेशकों के नाम पर कंपनी का सारा काम वही निपटाता था. जीएसटी इंटेलिजेंस को इस मामले में काफी दिनों से अजय शर्मा की तालाश थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही