Search

 
 
 

Dhanbad : पुटकी की BCCL कॉलोनी में हादसा, बाथरूम में करंट लगने से दो महिलाओं की मौत

जिले के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में बुधवार देर शाम करंट की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान शोभा सिन्हा (50 वर्षीय) और शांति देवी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :  जिले के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में बुधवार देर शाम करंट की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान शोभा सिन्हा (50 वर्षीय) और शांति देवी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, शोभा सिन्हा करीब चार महीने बाद अपनी बेटी के घर से पुटकी लौटी थीं. घर पहुंचने के बाद वह अपने आवास की साफ-सफाई करा रही थीं. इसी दौरान उनके यहां काम करने वाली शांति देवी के साथ वह बाथरूम में थीं. तभी अचानक बाथरूम में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गईं.

 

हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना पाकर पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

 

इस संबंध में थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है. हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाथरूम में करंट कैसे फैला और कहीं बिजली व्यवस्था में किसी प्रकार की तकनीकी लापरवाही तो नहीं हुई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही