Search

 
 
 

कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगी 7 हाइवा में आगजनी करने वाले 4 TPC उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

 

Chatra: टंडवा थाना क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगी में सात हाइवा में आगजनी की घटना में शामिल चार टीपीसी उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुई है. बीते 14 अप्रैल को दो और 26 अप्रैल को पांच हाइवा में टीपीसी उग्रवादियों ने आगजनी की थी. पांच मई को एसपी ऋषभ कुमार झा को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. उसी के आधार पर एएसपी निगम प्रसाद के नेतृत्व में टंडवा थाना क्षेत्र गोंदा पहाड़ी पर अभियान चला कर टीपीसी चार उग्रवादी गिरफ्तार किये गये. गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर जगरनाथ गंझू उर्फ आजाद, दिलीप कुमार, अशोक गंझू और पांडू गंझू शामिल है. उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो इंसास रायफल, 209 जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, वायरलेस सेट और छह हजार रूपया बरामद किया है.

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे उग्रवादी

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गोंदा पहाड़ी पर 15-20 की संख्या में उग्रवादी भीखन और आक्रमण गंझू के नेतृत्व में बड़ी घटना की अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के उपरांत एसपी के निर्देश पर एएसपी निगम कुमार और सीआरपीएफ के कमांडेंट उत्तम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. इसी दौरान पुलिस के जवान गोंदा पहाड़ी पर चढ़ी रहे थे कि सभी उग्रवादी पहाड़ से नीचे उतरकर भागने लगे. इसी दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया. आगजनी की घटना में शामिल उग्रवादियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने लावालौंग थाना से पांडु गंझू को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया.

कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगी हाईवा को उग्रवादियों ने लगायी थी आग

यहां बता दें कि टंडवा थाना क्षेत्र के लरंगा मांडर के पास मेन रोड पर टीपीसी उग्रवादियों ने 26 अप्रैल की देर रात घटना को अंजाम दिया था. उग्रवादियों ने आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लेकर जा रहे जय अम्बे कंपनी के पांच हाइवा में आग लगा दी थी. इससे पहले बीते 14 अप्रैल को टीपीसी उग्रवादी संगठन ने कोयला लदे दो हाइवा वाहनों में आग लगा दी थी. यह घटना टंडवा थाना क्षेत्र के राहम बाइपास सड़क पर स्थित सरनापट्टी गांव के समीप हुई थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही