Gumla News: जिले के अमलिया पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित किसानों के बीच वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि का वितरण किया गया. इस दौरान फसलों और मकानों को हुए नुकसान के एवज में कुल 40 प्रभावित किसानों को मुआवजे की राशि का चेक सौंपा गया.
मुआवजा वितरण कार्यक्रम में वनरक्षी अकील अहमद सहित वन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे. विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत चयनित सभी लाभुक किसानों को चेक प्रदान किया गया.
इसे भी पढ़ें:
जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित किसानों को लंबे समय से नुकसान का सामना करना पड़ रहा था. फसलों और मकानों को हुए नुकसान के बाद मुआवजा मिलने से किसानों को आर्थिक राहत मिली है. वन विभाग की ओर से प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया गया, ताकि हाथियों के कारण हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके.ग्रामीणों ने भी मुआवजा वितरण को प्रभावित परिवारों के लिए राहतकारी कदम बताया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

