Search

 
 
 

झारखंड चैंबर चुनाव: पहले दिन 42 प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन, 1 सितंबर तक दाखिल होंगे पर्चे

Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई.
 
झारखंड चैंबर चुनाव

Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई. नामांकन के पहले दिन कुल 42 नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए. प्रत्याशी 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक अपना नामांकन प्रपत्र जमा कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

नामांकन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त सभी प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी.

 

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रपत्र के साथ प्रत्याशियों के लिए वैध डीआईएन (Director Identification Number) देना अनिवार्य है. डीआईएन के बिना दाखिल किए गए नामांकन को वैध नहीं माना जाएगा.

 

वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है. नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव में शामिल सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही