Search

 
 
 

44वां शतरंज ओलंपियाड : प्रधानमंत्री मोदी 19 जून को करेंगे मशाल रिले की शुरूआत

 
Chennai : आगामी  जुलाई अगस्त में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) को लेकर यहां तैयारियां जोर शोर से चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ओलंपियाड (Chess Olympiad) के लिए पहली बार मशाल रिले का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में इस रिले की शुरुआत करेंगे. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी.जानकारी के मुताबिक ओलंपिक खेलों की तर्ज पर होने वाली यह रिले अब भविष्य में भी शतरंज ओलंपियाड में हमेशा आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़े-बिहार">https://lagatar.in/180-buses-to-ply-from-bihar-to-various-states-applications-sought-for-permits/">बिहार

से विभिन्न राज्यों के लिए चलेंगी 180 बसें, परमिट के लिए मांगे गए आवेदन विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) इसकी घोषणा पहले ही कर चुका है. एआईसीएफ अध्यक्ष संजय कपूर ने ट्वीट किया है कि  ‘शतरंज ओलंपियाड की पहली मशाल रिले की शुरुआत कोई और नहीं बल्कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 जून  को आईजीआई स्टेडियम में करेंगे.’     [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही