Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में 29 सरकारी कर्मचारी समेत 47 लोग कोरोना पोजिटिव

Advertisement
Advertisement
Dumka : जिले में कोरोना के नये केसेज बढ़ते जा रहा हैं. बुधवार को जहां 45 लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये थे वहीं गुरुवार को 29 सरकारी कर्मचारियों समेत जिले के 47 लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं, जबकि केवल एक संक्रमित इससे उबर पाया है. इनमें से 26 ट्रूनेट जांच से, 15 रैपिड एंटीजन टेस्ट में और 6 आरटीपीसीआर जांच में पोजिटिव पाये गये हैं. 47 नये मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 127 हो गयी है. इनमें से 09 को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि अन्य लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है.

डीसी ऑफिस के तीन कोरोना पोजिटिव

गुरुवार को कोरोना पोजिटिव पाये जानेवालों में डीसी ऑफिस के तीन, रानीश्वर बीडीओ कार्यालय के आधा दर्जन, दुमका ब्लॉक के तीन, गोपीकांदर ब्लॉक के तीन कर्मचारी, जरमुंडी सीएचसी के तीन कर्मी सहित जिले के आधा दर्जन सीएचसी कर्मी शामिल हैं. पोजिटिव पाये गये लोगों में 13-13  दुमका और रानीश्वर प्रखण्ड के, 8 गोपीकांदर, पांच जरमुण्डी, तीन-तीन सरैयाहाट व जामा एवं एक-एक व्यक्ति रामगढ़ एवं मसलिया प्रखंड का है. दुमका के डीसी कार्यालय और दुमका ब्लॉक के तीन-तीन स्टॉफ के अलावा एसपी कैम्पस, श्री अमड़ा, राखाबनी, दुधानी टावर चौक, आईटीसी कोलोनी, दुमका और जज कोलोनी का एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है.

अभी तक 4789 लोग कोरोना संक्रमित

रानीश्वर प्रखंड के बीडीओ कार्यालय के आधा दर्जन कर्मियों के अलावा रानीश्वर के दो, रानीश्वर एसबीआई, रघुनाथपुर, बांसकुली, सीएचसी और रानीश्वर में रह रहा बीरभूम जिला का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. गोपीकांदर ब्लॉक के तीन कर्मी के अलावा अमलादही का एक शिक्षक, गोपीकांदर थाना का एक पुलिस कर्मी, एक सीएचसी कर्मी, कुश्चीरा व खेरीबाड़ी का एक-एक व्यक्ति कोरोना पोजिटिव हुआ है. जरमुण्डी के तीन सीएचसी व एक ब्लाक कर्मी के अलावा बासुकीनाथ का एक व्यक्ति और जामा के आरएएमएस के तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं. इसके अलावा रामगढ़ के कुशबेदिया का एक व्यक्ति और मसलिया के दलाही का एक शिक्षक भी कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं. जिले में अभी तक 4789 लोग कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं, जिनमें 47 लोगों की मौत हो चुकी है. गुरुवार को जिले में आरटीपीसीआर, ट्रूनेट एवं रेपिड एंटीजन टेस्ट से 2244 व्यक्तियों की जांच की गयी है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/mistake-in-pms-security-amit-shah-formed-inquiry-committee/">पीएम

की सुरक्षा में चूकः अमित शाह ने बनायी जांच कमिटी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही