Search

 
 
 

दो बाइक की सीधी टक्कर में दो बच्चे समेत 5 घायल, रांची-टाटा मार्ग पर हादसा

 

Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्यमार्ग पर दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस घटना दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों का तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना तमाड़ स्थित सालगाडीह कस्तूरबा स्कूल के पास हुई.

इसे भी पढ़ें- DGP">https://lagatar.in/after-the-audio-went-viral-the-criminals-amd-police-were-upset-ankush-asked-for-help-from-the-dgp-see-video/77230/">DGP

साहब, ऑडियो वायरल होने के बाद गुंडे और पुलिस कर रहे परेशान, SP, यहां खूंटी में टंगे कपड़े के जैसे, अंकुश ने मांगी मदद

कैसे हुई घटना

एक बाइक पर सुखराम मुंडा अपनी पत्नी सोमबारी देवी और दो छोटे बच्चों के साथ अपने ससुराल कोटा से अड़की टोड़ांग जा रहे थे. विपरित दिशा से बाइकससवार अजय रविदास सिंदरी से रांची की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों की जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में सुखराम मुंडा को गंभीर चोट लगी है और अजय रविदास के हाथ और पैर में चोट लगी है. वहीं एक बच्ची को भी चोट लगी है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही