Search

 
 
 

Giridih News: पारसनाथ के जिख्वाबेड़ा जंगल से 5 किलो का केन बम और 38 ग्रेनेड शेल बरामद

Giridih News: सुरक्षा बलों ने पारसनाथ के जिख्वाबेड़ा जंगल में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है. पुलिस-सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने केन बम और हथियारों का जखीरा बरामद किया है.
 
सर्च ऑपरेशन में हथियारों का जखीरा बरामद

Giridih News: पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के जिख्वाबेड़ा जंगल से पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस-सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने केन बम और हथियारों का जखीरा बरामद किया है.  

इसे भी पढ़ें: 

सुरक्षा बलों को आशंका है कि नक्सलियों ने किसी बड़ी विध्वंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इन सामग्रियों को जंगल में छिपाकर रखा था. बरामदगी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को जंगल में विस्फोटक सामग्री छिपाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. 

 

सूचना में बताया गया था कि नक्सलियों ने किसी बड़ी वारदात की तैयारी के लिए सामग्री जमा कर रखी है. इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध इलाके में तलाशी अभियान चलाया. अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के अभिनव आनंद के नेतृत्व में जवानों ने जिख्वाबेड़ा जंगल के आसपास सघन सर्च किया. इसी दौरान विस्फोटक सामग्री का पता चला.

 

तलाशी के दौरान करीब पांच किलोग्राम का केन बम, लोहे के 38 अर्धनिर्मित ग्रेनेड शेल, 35 मीटर कोडेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, ग्रेनेड बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री और एक इमरजेंसी लाइट बरामद की गई.

 

पुलिस का मानना है कि समय रहते विस्फोटक सामग्री बरामद होने से संभावित बड़े हादसे को रोका जा सका है. अब यह जांच की जा रही है कि यह सामग्री जंगल में किसने छिपाई थी, इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था और इससे जुड़े कौन लोग सक्रिय हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही