Search

 
 
 

रांची में 5 लाख बच्चे पियेंगे “दो बूंद जिंदगी की”, 28 जून से पल्स पोलियो अभियान

रांची जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा. अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के लिए जिले में 3,893 पोलियो बूथ बनाए गए हैं.
 

Ranchi: रांची जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा. अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

 

सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के लिए जिले में 3,893 पोलियो बूथ बनाए गए हैं. इन बूथों पर 7,786 टीम सदस्यों और 571 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, ताकि सभी बच्चों तक पोलियो की दवा पहुंचाई जा सके.

 

उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर लेकर जाएं और पोलियो की खुराक पिलाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए.

Uploaded Image

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार

 

प्रेस वार्ता के बाद डॉ. प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो प्रचार रथ को रवाना किया. यह प्रचार रथ शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करेगा. इस मौके पर डीआरसीएचओ डॉ. असीम कुमार मांझी, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीति चौधरी, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही