Search

 
 
 

मुंबई की लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, राहुल ने  मोदी सरकार को घेरा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भरती कराया गया.  मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
 

Mumbai :  आज सोमवार सुबह लगभग 7 बजे मुंबई की लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत होने की खबर है. जानकारी के अनुसार ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गयी. भारी भीड़ की वजह से कई यात्री दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे थे.  धक्कामुक्की की वजह से 12 यात्री पटरी पर गिरे, जिनमें से पांच की मौत हो गया. ट्रेन CSTM जा रही थी.

 

 

इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भरती कराया गया.  मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं.   

 


 इस दुर्घटना के तुरंत बाद, रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाये हैं. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन सभी रेलवे स्टेशन में स्वचालित दरवाजा (Automatic Doors) बंद करने की सुविधा अनिवार्य रूप से की जायेगी. स्वचालित दरवाजा लग जाने से कोई लटक कर यात्रा नहीं कर पायेगा.  

 

मोदी सरकार के 11 साल = न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ़ प्रचार.


राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर कहा कि  मोदी सरकार 11 साल कीसेवा का जश्न मना रही है, तब देश की हक़ीक़त मुंबई से आ रही दर्दनाक ख़बर में दिखती है.  ट्रेन से गिरकर कई लोगों की मौत.  भारतीय रेल करोड़ों की ज़िंदगी की रीढ़ है, लेकिन आज असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था की प्रतीक बन चुकी है. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया.  मोदी सरकार के 11 साल = न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ़ प्रचार.  

 

सरकार 2025 पर बात करना छोड़, अब 2047 के सपने बेच रही है,  देश आज क्या झेल रहा है, ये कौन देखेगा? मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

 

 देवेंद्र फडणवीस ने  कहा,  घटना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण

 


ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से गिरकर कुल 8 यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिजनों के दुख में सहभागी हैं

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही