Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में मंगलवार को मिले ब्लैक फंगस के 50 मरीज, 8 की मौत

Ranchi : झारखंड सहित पूरे देश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) तेजी से पैर पसार रहा है. मंगलवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में इसके 50 मामले सामने आये. वहीं 8 लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है. बोकारो में मंगलवार को ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मामाले सामने आए. वहीं चतरा में ब्लैक फंगस के एक मरीज की पुष्टि हुई है और एक संदिग्ध मरीज मिले है. रांची के मेडिका हॉस्पिटल में बोकारों के एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

देवघर में एक मरीज मिला. धनबाद में दो संदिग्ध मरीज मिले. पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 10 कंफर्मड मरीज और 2 संदिग्ध मरीज मिले. जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 3 मरीजों की मृत्यु भी हुई. गढ़वा में 1 मरीज, गिरिडीह में 3, गुमला में 1, हजारीबाग में 1, जामताड़ा में 1, कोडरमा में 2, लातेहार में 1 मरीज मिले और साहेबगंज में 1 ब्लैक फंगस का मरीज मिला. वहीं रामगढ़ में 3 कंफर्मड और 3 संदिग्ध मरीज मिले. वहीं 1 ने इलाज के दौरान रिम्स में अपना दम तोड़ दिया. इसके साथ ही रांची में मंगलवार को 5 कंफर्मड मरीज और 9 लोगों ब्लैक फंगस के लक्ष्ण पाये गये हैं. रिम्स में इलाज के दौरान 3 लोगों ने दम तोड़ दिया है.

इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-reveals-office-robbery-in-ecom-express-courier-6-arrested/69847/">रांची

पुलिस ने किया ईकॉम एक्सप्रेस कूरियर में ऑफिस लूटकांड का खुलासा,6 गिरफ्तार

इन सेंटर्स पर हो रहा ब्लैक फंगस का इलाज

झारखंड में कई हॉस्पिटलों में ब्लैक फंगस का इलाज चल रहा है. इसमें रांची का रिम्स शामिल है. इसके साथ ही रांची के मेडिका और रामप्यारी सुपरसेपेस्लिस्ट हॉस्पिटल और जमशेदपुर का एमजीएम और टीएमएच हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज चल रहा है.
[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -डॉ">https://lagatar.in/dr-op-anand-had-alleged-may-17-banna-gupta-asked-for-one-and-a-half-crores/69813/">डॉ

ओपी आनंद ने 17 मई को लगाया था आरोप- बन्ना गुप्ता ने मांगे 1.50 करोड़ रुपये

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही