Search

 
 
 

धनबाद : दुकान से 50 हजार की चोरी , जांच में जुटी पुलिस

 

Dhanbad : जिले के केंदुआडीह थाना अंतर्गत बुधवार की देर रात थाना से चंद कदमों की दूरी पर एक गुमटी को चोरों ने निशाना बनाया और लगभग 50 हजार की चोरी कर फरार हो गये.

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी

घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह पड़ोस के दुकानदार ने संचालक अर्जुन प्रसाद चौरसिया को दी. घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुन प्रसाद आनन-फानन में अपनी दुकान पहुंचा और देखा कि दुकान में चोर ने पिछले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर सारा सामान लेकर भाग गये है. इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी. जानकारी मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गये.

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही जांच

वही घटना के संबंध में थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि चोरी की जांच पड़ताल चल रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. ताकि चोरों का कुछ सुराग मिल सके.

लगभग 50 हजार के सामान ले उड़े चोर

वही पीड़ित दुकानदार ने बताया कि देर रात चोरों ने गुमटी से लगभग 50 हजार के सामान उड़ा ले गए. जिसमें 15 हजार रुपये के समान तथा 20 हजार के कटे-फटे नोट और नगदी थे.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही