Search

 
 
 

धनबाद के 51036 नए मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार करेंगे वोट

 
Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया. इस बार जिले में 51 हजार 36 युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया, जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी  वरुण रंजन ने बताया कि जिले में कुल 20 लाख 15 हजार 355 मतदाता हैं, जिनमें 9 लाख 57 हजार 721 महिला, 10 लाख 57 हजार 589 पुरुष व 45 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. 51 हजार से अधिक मतदाताओं का मतदाता सूची में जोड़ने के साथ 36970 मतदाताओं का नाम हटाया गया है. 98573 मतदाताओं का नाम, पता, फोटो, उम्र आदि में सुधार किया गया है. मतदाता सूची के अनुसार सिंदरी विधानसभा में 350185, निरसा में 327374, धनबाद विधानसभा में 443835, झरिया में 291217, टुंडी में 308559 और बाघमारा विधानसभा में 294185 मतदाता हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-after-tundis-kadaiyan-attempts-to-disturb-harmony-in-chhatabad-tension/">

धनबाद : टुंडी के कदैयां के बाद छाताबाद में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, तनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही